ATM में कार्ड फंसने पर 'इंजीनियर' को किया फोन, फिर खाते से उड़ गए 1.15 लाख
Category: गया | Date: 30 Jun 2026 | 👁️ Views: 129
शेरघाटी(राहुल कुमार)
शहर के गोला बाजार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से रुपए निकालने के दौरान कार्ड फंस जाने के बाद एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। एटीएम पर चिपकाए गए कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना उसे महंगा पड़ गया। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1.15 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित नीतीश कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई एवं राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित नीतीश गुरुआ थाना क्षेत्र के पकरी वर्तमान निवास मोहल्ला बसंतबाग शेरघाटी ने बताया है कि 28 जून की शाम करीब 6:30 बजे शेरघाटी के गोला बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।
पीड़ित के अनुसार एटीएम मशीन पर "कॉन्टैक्ट एटीएम इंजीनियर" लिखकर एक मोबाइल नंबर 9572394449 चिपकाया गया था। उन्होंने उसी नंबर पर फोन कर सहायता मांगी। बातचीत के कुछ देर बाद ही उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक के बाद एक कई ट्रांजैक्शन होने लगे। देखते ही देखते कुल 1.15 लाख रुपये खाते से निकल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड और यू पी आई सेवा ब्लॉक कराई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का पावती संख्या 305062600807982 प्राप्त हुआ है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना, गया में लिखित आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। यहां अधिकारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराने का सुझाव दिया। उसके पश्चात स्थानीय थाना में
आवेदन देकर प्राथमिकी का आग्रह किया है। बैंक खाते से हुए सात ट्रांजैक्शन का विवरण और संबंधित ट्रांजैक्शन आईडी भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एटीएम परिसर में कथित कस्टमर केयर नंबर किसने चिपकाया और ठगी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।
←
Previous News
→
ATM में कार्ड फंसने पर 'इंजीनियर' को किया फोन, फिर खाते से उड़ गए 1.15 लाख
Next News
गयाजी से अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावे चोरी में शामिल लोगों को बेनकाब करने की अभियान का शुभारंभ "
🔥 Recent Top 5 News
एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*
📅 12 Nov 2026शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया
📅 06 Nov 2026Big breaking धनतेरस से पहले भीषण आग, फर्नीचर दुकान और झाड़ू गोदाम जलकर राख, 18 लाख की संपत्ति का नुकसान
📅 06 Nov 2026Big Breaking. गया मे नक्सलियों ने पहाड़ मे दबा कर रखा था शक्तिशाली बम, डिफ्यूज होते ही थर्राह गया पहाड़
📅 05 Nov 2026शेरघाटी मे छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की विशेष तैयारी, 22 घाटों पर होंगे पुख्ता इंतजाम
📅 05 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1345 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1334 Views