News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया शेरघाटी के नूतन नगर में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात लेकर फरार

शेरघाटी के नूतन नगर में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात लेकर फरार

Category: गया | Date: 22 Jun 2026 | 👁️ Views: 277

शेरघाटी शहर के नूतन नगर मोहल्ले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूतन नगर निवासी रवि किशोर सिंह ने शेरघाटी थाना में आवेदन देकर बताया है कि 21 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे अलमीरा, बॉक्स तथा पलंग आदि को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे कीमती सामान की तलाश की। पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी गए सामान में कई ऐसे गहने भी शामिल हैं जो पीढ़ियों से परिवार में सुरक्षित थे और जिनका भावनात्मक महत्व भी काफी अधिक था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। घर के सभी लोग चोरी की इस वारदात से स्तब्ध हैं। रवि किशोर सिंह ने अपने आवेदन में पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। मामले को लेकर शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास के संदिग्ध गतिविधियों और संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2413 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1692 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1292 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1002 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 927 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News