News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में छह सफाईकर्मियों में एक और तीन डॉक्टर मिले अनुपस्थित

शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में छह सफाईकर्मियों में एक और तीन डॉक्टर मिले अनुपस्थित

Category: शहर | Date: 16 Sep 2026 | 👁️ Views: 9

शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में बुधवार को एसडीओ सह आईएएस अधिकारी जतिन कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, बैठक के बाद अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों और डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीओ ने नाराजगी जताई और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने, भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन कराने, मरीजों की सहायता के लिए काउंटर खोलने, अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने तथा भवन के पीछे नाली की मरम्मत कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक समाप्त होने के बाद एसडीओ ने अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष, पंजीकरण केंद्र, ओपीडी, शौचालय, ओटी रूम समेत विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मियों और डॉक्टरों से परिचय लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान छह सफाई कर्मियों में मात्र एक कर्मी उपस्थित मिला। वहीं, ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तीन डॉक्टर भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एसडीओ ने गंभीरता जताते हुए कहा कि अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों और कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर ड्यूटी करनी होगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति सदस्य गजेंद्र दास ने कहा कि अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर नियमित रूप से ड्यूटी नहीं करते हैं। बैठक में डॉ. सिद्धार्थ भारती के हवाले से बताया गया कि कुछ डॉक्टर कॉल पर अस्पताल पहुंचते हैं और 24 घंटे अस्पताल में मौजूद नहीं रहते हैं। इस पर एसडीओ ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई महीनों से बंद सिजेरियन सेवा फिर शुरू बैठक में अनुमंडल अस्पताल में कई महीनों से प्रभावित सिजेरियन सेवा का मामला भी उठाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने बताया कि गायनी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सिजेरियन सेवा प्रभावित थी। अब चिकित्सक के उपलब्ध होने के बाद सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। बैठक में गजेंद्र दास, परमानंद बनी, पुष्पा देवी, प्रभात कुमार सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक पवन कुमार समेत रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2407 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1685 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1288 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1000 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 923 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News