News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन

Category: शहर | Date: 11 Sep 2026 | 👁️ Views: 17

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल में देशभर के दस लाख से अधिक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख माँगों में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में हो रहे भेदभाव को समाप्त करना शामिल है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। संगठन के सचिव गुंजन कुमार मिश्र ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज माँगों पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो बैंक कर्मचारी 28 सितम्बर से तीन दिवसीय हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर हुए समझौते का सरकार द्वारा अब तक पालन नहीं किया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में गहरा असंतोष एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की माँगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की। धरना-प्रदर्शन में बाबू आनंद, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता सौरभ, ज्योति सीमा एवं नागेश्वर कुमार, धीरज वर्मा, समीर कुमार सहित सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2404 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1681 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1282 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 997 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 921 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News