होम
›
गया
›
बड़ी खबर: बिहार के गया में चोरों का गजब कारनामा खेत में लगी ट्रांसफार्मर को चोरी करने पहुंचा था चोर तभी लग गई करंट एक की मौत दूसरा घायल
बड़ी खबर: बिहार के गया में चोरों का गजब कारनामा खेत में लगी ट्रांसफार्मर को चोरी करने पहुंचा था चोर तभी लग गई करंट एक की मौत दूसरा घायल
Category: गया | Date: 27 Oct 2026 | 👁️ Views: 211
गयाजी के इमामगंज पुलिस अनुमंडल में ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार की देर रात ट्रांसफार्मर चोरी करने के कथित प्रयास के दौरान दो युवक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
गयाजी के इमामगंज अनुमंडल के कोठी थाना क्षेत्र स्थित देवरिया गांव में सोमवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसफार्मर चोरी करने के कथित प्रयास के दौरान दो युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना घातक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान बड़ीखाप गांव निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद गुलाम अहमद राजा के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल पंचायत अंतर्गत बलीबथान गांव निवासी 28 वर्षीय मकसूद खान के रूप में की गई है।
घटना के बाद घायल मकसूद खान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इमामगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए इमामगंज डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि मृतक बड़ीखाप गांव का रहने वाला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हुई है।
सूचना मिलते ही कोठी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और कथित चोरी के प्रयास से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल, इस घटना में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं, जबकि दूसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
←
Previous News
→
दिवंगत समाजसेवी बादल सिन्हा की स्मृति में विशाल प्राइवेट आईटीआई में सम्मान समारोह आयोजित, कॉलेज कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित
Next News
Big breaking पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काटा था दंपति को, तकिए के नीचे छिपा था जहरीले सांप
🔥 Recent Top 5 News
शेरघाटी में दीपावली-छठ की तैयारियों पर जोर, घाटों पर बनेगा चेंजिंग रूम
📅 28 Oct 2026Big breaking पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काटा था दंपति को, तकिए के नीचे छिपा था जहरीले सांप
📅 28 Oct 2026दिवंगत समाजसेवी बादल सिन्हा की स्मृति में विशाल प्राइवेट आईटीआई में सम्मान समारोह आयोजित, कॉलेज कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित
📅 25 Oct 2026गया में जमीन विवाद को लेकर दर्जनों अपराधियों ने किया बमबाजी और फायरिंग, घरों पर चलाएं ईट पत्थर, घर के बाहर रखें कुर्सियों को भी तोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना,जांच में जुटी पुलिस..
📅 25 Oct 2026बड़ी खबर गया मे एनकाउंटर: दरोगा के बेटो को गोली मारने वाले दो अपराधियों का हुआ हाफ एनकाउंटर
📅 23 Oct 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1331 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1284 Views