होम
›
गया
›
दिवंगत समाजसेवी बादल सिन्हा की स्मृति में विशाल प्राइवेट आईटीआई में सम्मान समारोह आयोजित, कॉलेज कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित
दिवंगत समाजसेवी बादल सिन्हा की स्मृति में विशाल प्राइवेट आईटीआई में सम्मान समारोह आयोजित, कॉलेज कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित
Category: गया | Date: 25 Oct 2026 | 👁️ Views: 7
गयाजी..विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया (निकट डीएवी कैंट एरिया स्कूल, गया) परिसर में शनिवार को गया जिला के प्रसिद्ध व्यवसायी सह समाजसेवी स्वर्गीय बादल सिन्हा की याद में एक भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! इस अवसर पर गया जिले के प्रसिद्ध युवा समाजसेवी सह ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी द्वारा संस्थान के प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार एवं मैनेजमेंट स्टाफ राजन सिन्हा को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया ! समारोह के दौरान मानपुर के जनकपुर मोहल्ला (वार्ड संख्या 50, पुलिस कॉलोनी) निवासी युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय बादल सिन्हा के बताए मार्ग और आशीर्वाद से ही आज इस कॉलेज का कुशलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं ! इस आयोजन की विस्तृत जानकारी कॉलेज की प्रशासनिक प्रमुख सह पुस्तकालय प्रभारी अलका कुमारी ने साझा की ! इस गरिमामयी अवसर पर अतरी प्रखंड के जीरी पंचायत की पैक्स अध्यक्ष संगीता देवी के पुत्र विशाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे !
🔥 Recent Top 5 News
गया में जमीन विवाद को लेकर दर्जनों अपराधियों ने किया बमबाजी और फायरिंग, घरों पर चलाएं ईट पत्थर, घर के बाहर रखें कुर्सियों को भी तोड़ा, सीसीटीवी कैमरे में कैद पूरी घटना,जांच में जुटी पुलिस..
📅 25 Oct 2026बड़ी खबर गया मे एनकाउंटर: दरोगा के बेटो को गोली मारने वाले दो अपराधियों का हुआ हाफ एनकाउंटर
📅 23 Oct 2026नेटवर्क की समस्या होगी दूर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल से पतवास-गुरपा में टावर निर्माण कार्य शुरू
📅 22 Oct 2026गाजे-बाजे, ऊंट-घोड़ों के साथ निकली भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा, राम-भरत मिलन देख भावुक हुए श्रद्धालु
📅 21 Oct 2026शेरघाटी में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नम आंखों से दी गई विदाई
📅 21 Oct 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1330 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1256 Views