News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › नेटवर्क की समस्या होगी दूर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल से पतवास-गुरपा में टावर निर्माण कार्य शुरू

नेटवर्क की समस्या होगी दूर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पहल से पतवास-गुरपा में टावर निर्माण कार्य शुरू

Category: गया | Date: 22 Oct 2026 | 👁️ Views: 6

फतेहपुर प्रखंड के गुरपा वन क्षेत्र के लगभग दो दर्जन से अधिक गांव लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे। इस टावर के निर्माण से इन ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या से निजात मिलेगी और साथ ही ये गांव देश-दुनिया से जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गुरपा बाजार में चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से इस समस्या से केंद्रीय मंत्री श्री मांझी को अवगत कराया था। इस पर सांसद प्रतिनिधि *ई. नंदलाल मांझी* ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांझी को पत्राचार किया और जनहित को देखते हुए यथाशीघ्र मोबाइल टावर लगाने की मांग की थी। फलस्वरूप बास्कटवा पतवास तितकाही अलकडीहा चमोता घरगोहा ललका माटी गिदहनी डोभा झरना सहित दर्जनों गांवों की इस समस्या को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री मांझी ने दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गया संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नेटवर्क की समस्या के समाधान हेतु आग्रह किया था, जिसके बाद यह स्वीकृति मिली। इस पहल के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्थानीय ग्रामीण राजेश मांझी मनोज यादव सुभाष मांझी सूरज सिंह कलावती देवी अमित मुंडा टेंटो मुंडा राजेश यादव सहित अन्य ने खुशी जताई है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2455 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1719 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1327 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1203 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1021 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 971 Views
शेयर करें