News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › थाईलैंड से बोधगया पहुंचे 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालु,कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट

थाईलैंड से बोधगया पहुंचे 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालु,कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट

Category: गया | Date: 16 Nov 2026 | 👁️ Views: 17

गयाजी के विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परंपरा और आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। थाईलैंड से आए 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालुओं ने कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे कठिन चीवर रखकर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। दरअसल, वट थाई बौद्ध मठ की ओर से कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में थाईलैंड से आए 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में महाबोधि मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्ध की पवित्र ज्ञानस्थली बोधिवृक्ष के नीचे चीवर अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। आपको बता दें कि बौद्ध धर्म में वर्षावास की समाप्ति के बाद कठिन चीवरदान समारोह का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। वर्षावास के दौरान बौद्ध भिक्षु एक ही स्थान पर रहकर साधना और धर्म का अध्ययन करते हैं। इसके समाप्त होने के बाद विभिन्न बौद्ध मंदिरों और मठों की ओर से चीवरदान समारोह आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु बौद्ध भिक्षुओं को चीवर यानी वस्त्र दान करते हैं। साथ ही उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था की जाती है। महाबोधि मंदिर में आयोजित इस समारोह ने एक बार फिर गयाजी की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पहचान और थाईलैंड के साथ उसके गहरे धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रदर्शित किया।
🔥 Recent Top 5 News

आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

📅 15 Nov 2026

पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

📅 15 Nov 2026

गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

📅 15 Nov 2026

एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*

📅 12 Nov 2026

शांति निकेतन के तीनो शाखाओ में अंधकार पर प्रकाश की विजय की प्रेरणादायक थीम पर दिवाली का त्यौहार मनाया गया

📅 06 Nov 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2516 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1734 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1346 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1338 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1034 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1005 Views
शेयर करें