News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big Breaking.आमस मे स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल,

Big Breaking.आमस मे स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल,

Category: गया | Date: 30 Oct 2026 | 👁️ Views: 215

आमस थाना क्षेत्र के कुराशिन गांव स्थित पुराने आनंद रिसॉर्ट होटल के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव निवासी वशिष्ठ यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक विवेक कुमार बताया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। विवेक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार अपने साथी विवेक कुमार के साथ बाइक से शेरघाटी बाजार में खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2:50 बजे कुराशिन गांव के पास आनंद रिसॉर्ट और दीपक की टायर दुकान के समीप पीछे से तेज गति में आ रही क्रेन स्कूल बस ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। इसी दौरान बस का पिछला पहिया नीरज के ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। **चारपहिया वाहन से आ रहे युवक ने पहुंचाया अस्पताल** कलवन पंचायत के पूर्व मुखिया सुजीत कुमार पाल ने बताया कि दोनों युवक शेरघाटी बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल बस ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के समय बस के पीछे चारपहिया वाहन से आ रहे वाजिदपुर निवासी बिट्टू सिंह ने बताया कि बस काफी तेज गति में थी। दुर्घटना के बाद उन्होंने घायल नीरज को सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद बिना देर किए उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। **स्थानीय लोगों ने बस को पकड़कर पुलिस को सौंपा** हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे। लोगों ने दुर्घटना में शामिल स्कूल बस की पहचान कर उसे रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस बस और चालक से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इधर, नीरज की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की असामयिक मौत से हरिदासपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2474 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1305 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1026 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें