News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › गया जी मे 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव हुए शामिल

गया जी मे 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव हुए शामिल

Category: शहर | Date: 18 Oct 2026 | 👁️ Views: 81

नवरात्रि के पावन अवसर पर गया जी के गांधी मैदान में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां गया जी सेवा भारती की ओर से 2100 कन्याओं का सामूहिक कन्या पूजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान कन्याओं को देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधि-विधान से पूजन किया गया और सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। गया जी सेवा भारती की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार इस आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में समानता, सामाजिक समरसता और कन्या सम्मान का संदेश देना है। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति हैं और उन्हें सम्मान, सुरक्षा तथा आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज से भेदभाव समाप्त करने, कन्याओं के सम्मान और सुरक्षा तथा उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए, ताकि सभी के घरों में शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहे।
🔥 Recent Top 5 News

बहेरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन का खुलासा, चार ट्रक जब्त; सात आरोपित गिरफ्तार

📅 18 Oct 2026

शेरघाटी मे अष्टमी पर मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, लाखों की लागत से सजे पंडालों में दिखेगी आस्था और कलाकारी की अनूठी मिसाल

📅 18 Oct 2026

शेरघाटी में दुर्गा पूजा की धूम, कहीं तिरुपति तो कहीं बौद्ध मंदिर की तर्ज पर सजे भव्य पंडाल

📅 17 Oct 2026

खुद के विकास कार्यों का नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 मिनट रुके और बिना कुछ बोले निकल गए नीतीश कुमार,नवरात्र के मौके पर लगाई गई थी प्रदर्शनी

📅 17 Oct 2026

तीन पीढ़ियों को देख चुकीं 103 वर्षीय सोमरी देवी का निधन, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

📅 16 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2443 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1713 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1324 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1014 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 964 Views
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, औरंगाबाद का दुकानदार गिरफ्तार, चोरी की कई मोबाइल भी जब्त
👁️ 833 Views
शेयर करें