News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत

खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत

Category: गया | Date: 17 May 2026 | 👁️ Views: 612

शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट... बाराचट्टी थाना क्षेत्र के 71 माइल स्थित जीटी रोड पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल से मछली फीड लेकर गयाजी आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में पिकअप वैन के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नयहटी निवासी 40 वर्षीय विप्लव शाह के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजा गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराया। घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1706 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1312 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 938 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News