News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, औरंगाबाद का दुकानदार गिरफ्तार, चोरी की कई मोबाइल भी जब्त

आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का पर्दाफाश, औरंगाबाद का दुकानदार गिरफ्तार, चोरी की कई मोबाइल भी जब्त

Category: गया | Date: 16 Oct 2026 | 👁️ Views: 333

आमस थाना क्षेत्र के बुधौल गांव स्थित आरके डिजिटल मोबाइल दुकान में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने औरंगाबाद जिले के एक दुकानदार पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। शनिवार को शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संदीप कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि दुकान में पिछले छह माह के दौरान दो बार चोरी हुई थी। पहली घटना दो अप्रैल 2026 की रात और दूसरी सात अक्टूबर की रात हुई थी। दुकानदार रविंश कुमार के बयान पर आमस थाना में दोनों घटनाओं को लेकर कांड संख्या 122/26 और 367/2026 दर्ज किया गया था। मामले के उद्भेदन के लिए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। आमस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और अनुसंधानकर्ता प्रवीण पासवान सक्सेना ने जांच के दौरान पहली घटना में चोरी हुआ रियलमी कंपनी का मोबाइल औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी कमलेश कुमार के पास से बरामद किया। पूछताछ में कमलेश ने बताया कि उसने मोबाइल बालूगंज बाजार स्थित बंदे इंजीनियरिंग वर्कशॉप से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने दुकान संचालक पंकज विश्वकर्मा से पूछताछ की। जांच के दौरान दूसरी चोरी से संबंधित सामान भी दुकान से बरामद हुआ। बरामद सामान में 11 मोबाइल, 165 डाटा केबल, 10 ईयरबड्स, 30 नेकबैंड, 13 टेम्पर्ड ग्लास, सात स्मार्ट चार्जर और 34 स्मार्ट केबल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पंकज ने चोरी के सामान मिथुन कुमार और टुन्नु कुमार से सस्ते दाम पर खरीदने की बात स्वीकार की है। भुगतान का कुछ हिस्सा नकद और कुछ फोन-पे के माध्यम से करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर पंकज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और शेष चोरी के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
🔥 Recent Top 5 News

तीन पीढ़ियों को देख चुकीं 103 वर्षीय सोमरी देवी का निधन, गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई

📅 16 Oct 2026

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार

📅 15 Oct 2026

राजेंद्र आश्रम में डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का भव्य स्वागत, श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेसजनों को दिया आमंत्रण — रजनीश कुमार**

📅 15 Oct 2026

नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शेरघाटी पहुंची अंतरराज्यीय बाइक रैली

📅 14 Oct 2026

देश सेवा करते हुए जिंदगी की जंग हार गया बांकेबाजार का अग्निवीर सुभाष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

📅 13 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2438 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1712 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1323 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1013 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 956 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 811 Views
शेयर करें