News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › अच्छी खबर.गया की बेटियों का दबदबा, कई वर्गों में जीते पदक,एकलव्य बिहार तीरंदाजी के दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता सम्पन्न ।

अच्छी खबर.गया की बेटियों का दबदबा, कई वर्गों में जीते पदक,एकलव्य बिहार तीरंदाजी के दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता सम्पन्न ।

Category: गया | Date: 30 Oct 2026 | 👁️ Views: 23

गया जी में आयोजित विद्यालय स्तरीय तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गया जी एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षक जय प्रकाश ने बताया कि अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में गया की खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए। रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं के परिणाम में गया की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन, गया जी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रिकर्व स्पर्धा में गया की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन अंडर-14 बालिका रिकर्व स्पर्धा में गया की नित्या कुमारी ने प्रथम और प्रीति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भागलपुर की अनुशका प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 रिकर्व में गया की दीक्षा कुमारी प्रथम, नाजमीन खातून द्वितीय और अनुष्का कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अंडर-19 रिकर्व स्पर्धा में गया की कृति कुमारी ने पहला, आस्था कुमारी ने दूसरा और नंदनी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंडियन राउंड में गया और भागलपुर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी अंडर-14 बालिका इंडियन राउंड में भागलपुर की निशा कुमारी प्रथम रहीं। गया की पूनम कुमारी ने दूसरा और अनुष्का प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में भागलपुर की साक्षी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गया की चांदनी कुमारी दूसरे और राखी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 इंडियन राउंड में भागलपुर की सुमन कुमारी, गुलहरी कुमारी और सुरभि कुमारी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड स्पर्धा में भी गया की बेटियों ने लहराया परचम अंडर-17 बालिका कंपाउंड स्पर्धा में गया की करिश्मा कुमारी ने प्रथम, प्रियंका कुमारी ने द्वितीय और दीपशिखा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम से जिले में तीरंदाजी की प्रतिभाओं का प्रदर्शन सामने आया। चयन ट्रायल का उद्देश्य राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन कर एकलव्य तीरंदाजी दल का गठन करना है। बालक वर्ग की रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड स्पर्धाओं में भी विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन सूची में गया के अलावा आरा, गोपालगंज और राजगीर के खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं। तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची गया जी में आयोजित चयन ट्रायल की विभिन्न स्पर्धाओं में बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन अंडर-14 बालिका रिकर्व स्पर्धा प्रथम नित्या कुमारी गया, द्वितीय प्रीति कुमारी गया, तृतीय अनु प्रभा भागलपुर। अंडर-17 बालिका रिकर्व स्पर्धा में प्रथम दीक्षा कुमारी गया, द्वितीय नाजमीन खातून गया, तृतीय अनुष्का कुमारी गया अंडर-19 बालिका रिकर्व स्पर्धा में प्रथम कृति कुमारी गया, द्वितीय आस्था कुमारी गया, तृतीय नंदनी कुमारी गया। अंडर-14 बालिका इंडियन राउंड स्पर्धा में प्रथम निशा कुमारी भागलपुर,द्वितीय पूनम कुमारी गया, तृतीय अनुष्का प्रिया गया। अंडर-17 बालिका इंडियन राउंड स्पर्धा में प्रथम साक्षी कुमारी भागलपुर,द्वितीय चांदनी कुमारी गया, तृतीय राखी कुमारी गया अंडर-19 बालिका इंडियन राउंड स्पर्धा प्रथम सुमन कुमारी भागलपुर, द्वितीय गुलहरी कुमारी भागलपुर, तृतीय सुरभि कुमारी भागलपुर अंडर-17 बालिका कंपाउंड स्पर्धा प्रथम करिश्मा कुमारी गया,द्वितीय प्रियंका कुमारी गया, तृतीय दीपशिखा कुमारी गया गया जी खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय विधालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।बालिका वर्ग के राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गया जी में हीं आयोजित किया जाएगा ।जबकि बालक वर्ग के राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता भागलपुर में आयोजित किया जाएगा ।यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय में भाग लेंगे ।जिला खेल पदाधिकारी सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य के कामना की ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2471 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1024 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें