News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › गया कॉलेज का बैडमिंटन में ऐतिहासिक परचम, बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीत के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

गया कॉलेज का बैडमिंटन में ऐतिहासिक परचम, बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीत के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

Category: गया | Date: 29 Oct 2026 | 👁️ Views: 6

_________________________ गया :- मगध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026–27 में गया कॉलेज की टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया है ! प्रतियोगिता की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन करते हुए गया कॉलेज ने पहले शुरुआती दौर में जगजीवन कॉलेज को पराजित किया और इसके बाद रोमांचक फाइनल मुकाबले में एएम कॉलेज को करारी मात दी ! बालिका वर्ग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए खुशी कुमारी, सिद्धि गुप्ता, अनीशा कुमारी और बेबी कुमारी ने शानदार जीत दर्ज कर टीम की खिताबी दावेदारी को निर्णायक बढ़त दिलाई ! इस दोहरी सफलता और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे गया कॉलेज परिसर में हर्ष, उल्लास और जश्न का माहौल बना हुआ है ! कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ! इस बीच, इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी सह युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि मानपुर के लखीबाग निवासी रविंद्र शर्मा की पुत्री खुशी कुमारी ने अपनी निरंतर कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल के दम पर मगध के कई जिलों में पदक हासिल कर पूरे गया शहर का नाम रोशन किया है !
🔥 Recent Top 5 News

Big breaking गयाजी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला ऐसा चीज, उड़ गए सभी के होश फिर कोलकाता से यात्री को किया गया गिरफ्तार

📅 29 Oct 2026

शेरघाटी में दीपावली-छठ की तैयारियों पर जोर, घाटों पर बनेगा चेंजिंग रूम

📅 28 Oct 2026

Big breaking पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काटा था दंपति को, तकिए के नीचे छिपा था जहरीले सांप

📅 28 Oct 2026

बड़ी खबर: बिहार के गया में चोरों का गजब कारनामा खेत में लगी ट्रांसफार्मर को चोरी करने पहुंचा था चोर तभी लग गई करंट एक की मौत दूसरा घायल

📅 27 Oct 2026

दिवंगत समाजसेवी बादल सिन्हा की स्मृति में विशाल प्राइवेट आईटीआई में सम्मान समारोह आयोजित, कॉलेज कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित

📅 25 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2470 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1723 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1289 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1024 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें