News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › क्या आप इसे पहचानते हैं? ये है बाइक चोर, आप इसे पहचानीये और पुलिस को दे जानकारी

क्या आप इसे पहचानते हैं? ये है बाइक चोर, आप इसे पहचानीये और पुलिस को दे जानकारी

Category: गया | Date: 30 Oct 2026 | 👁️ Views: 205

गयाजी। गया शहर में बाइक चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी के समीप दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने एक बाइक चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर ने दिन के उजाले में ही हाथ साफ कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अब बाइक चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद इलाके में वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी के समीप डेल्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले कुंदन कुमार अपनी मां का इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास गए थे जब इलाज करा कर वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है, घटना के बाद पीड़ित को बाइक चोरी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है। आमतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को अपनी बाइक सुरक्षित रहने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सतर्कता की जरूरत को उजागर किया है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के लिए जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और चोरी की घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। डेल्हा के रहने वाले पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि उनका गाड़ी नंबर BR02 AD 8967 है.
🔥 Recent Top 5 News

शांति निकेतन अकादमी के सभी तीनों शाखाओं — एपी कॉलोनी, कटारी हिल और रौना — में आज एक बेहद रंगारंग और ऊर्जावान "ऑरेंज कलर डे" मनाया गया,

📅 30 Oct 2026

क्या आप इसे पहचानते हैं? ये है बाइक चोर, आप इसे पहचानीये और पुलिस को दे जानकारी

📅 30 Oct 2026

अच्छी खबर.गया की बेटियों का दबदबा, कई वर्गों में जीते पदक,एकलव्य बिहार तीरंदाजी के दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता सम्पन्न ।

📅 30 Oct 2026

Big breaking एयरफोर्स में चयनित अंकित का मोरहर नदी किनारे पेड़ से लटका मिला शव, गांव में मातम, जाँच मे जुटी पुलिस

📅 29 Oct 2026

गया कॉलेज का बैडमिंटन में ऐतिहासिक परचम, बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीत के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

📅 29 Oct 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2471 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1725 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1024 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें