होम
›
गया
›
Big Breaking गयाजी नगर निगम के चार सफाई कर्मी ही निकले शातिर चोर, आठ गिरफ्तार, दिन में सफाई के दौरान बंद घर का करते थे रेकी और रात में चोरी
Big Breaking गयाजी नगर निगम के चार सफाई कर्मी ही निकले शातिर चोर, आठ गिरफ्तार, दिन में सफाई के दौरान बंद घर का करते थे रेकी और रात में चोरी
Category: गया | Date: 18 Nov 2026 | 👁️ Views: 400
गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महावीर नगर में मुखिया के घर समेत दो घरों में हुई भीषण चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में नगर निगम के चार सफाई कर्मियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आभूषण दुकानदार भी शामिल हैं, जिन पर चोरी के सोने-चांदी के गहने कम कीमत पर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो बाइक भी जब्त की हैं।
दरअसल, बीते 15 नवंबर को छठ महापर्व के दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महावीर नगर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। उस दिन दोनों घरों के परिवार छठ मनाने अपने गांव गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने मुखिया के घर समेत दो बंद मकानों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान व आभूषण लेकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद गया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की छानबीन के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में नगर निगम के चार सफाई कर्मी शामिल थे। ये सफाईकर्मी दिन में अपने काम के दौरान इलाके में घूमते थे और इस दौरान बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। किस घर में ताला लगा है, परिवार कहां गया है और किस मकान को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी जुटाने के बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार चार सफाई कर्मियों में दो ऐसे भी हैं, जो पूर्व में धनबाद नगर निगम में काम कर चुके हैं। वहीं, गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में सहयोग करते थे। चोरी के सामान को खपाने के लिए दो आभूषण दुकानदारों से संपर्क किया जाता था, जिन्होंने कथित तौर पर चोरी के सोने-चांदी के गहने कम कीमत पर खरीदे थे।
एसएसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में चोरी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण के साथ एक स्विफ्ट डिजायर कार और दो बाइक भी जब्त की हैं, उन्होंने बताया कि अगर शहर से दूर चोरी करने जाना जाता था तो वह कार से जाते थे और नजदीक में बाइक से जाते थे
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
🔥 Recent Top 5 News
थाईलैंड से बोधगया पहुंचे 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालु,कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट
📅 16 Nov 2026आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
📅 15 Nov 2026पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,
📅 15 Nov 2026गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
📅 15 Nov 2026एसएसबी के इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण से 20 ग्रामीणों को मिला रोजगारपरक हुनर, प्रमाण-पत्र वितरित*
📅 12 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1348 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1343 Views