News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी

बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी

Category: गया | Date: 20 Nov 2026 | 👁️ Views: 22

गया जी। युवाओं में खेल भावना, सामाजिक एकता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से मगध मित्र मंडली के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का शुक्रवार, 20 नवंबर को भुसुंडा ग्राउंड, गया जी में राष्ट्रगान गाकर भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में नगर आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने मां भारती एवं बाबा दशरथ मांझी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किए। उन्हें पुष्प और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया एवं आयोजन में कहा कि दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस और मेहनत से असंभव को संभव कर दिखाया, उसी प्रकार युवाओं को भी जीवन में मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।समारोह में खेलों के महत्व, युवाओं की भागीदारी तथा बेहतर खेल वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर जोर देने की जरूरत बताया गया। मगध मित्र मंडली ने इस खेल महोत्सव का नाम बिहार के गौरव एवं पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी के नाम पर रखा है। इसका उद्देश्य उनके संघर्ष, संकल्प, परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने, युवाओं को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा खेलों के प्रति उनकी रुचि विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। मगध मित्र मंडली की ओर से खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम से चलंत शौचालय, पेयजल के लिए फुहारा तथा खेल मैदान की साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का भी अनुरोध करने पर नगर आयुक्त ने व्यवस्था देने की आश्वस्त की। उन्होंने खेल महोत्सव को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, युवा सशक्तीकरण और प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का अभियान बताया। मंडली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचारों में कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और संघर्ष करने की भावना को भी विकसित करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। मंडली के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के साथ खेल गतिविधियों को जोड़ने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मंडली के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। खेल महोत्सव के पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। जूनियर वर्ग में 02-00 से तस्मानिया और न्यू स्टार क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें तस्मानिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं सीनियर वर्ग में मैत्री बॉयज और नेहरू युवा क्लब के बीच 04-03 से मुकाबला हुआ। इसमें मैत्री ब्वॉयज ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए नेहरू युवा क्लब को पराजित कर जीत हासिल की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिसमें निर्णायक के रूप में अजित कुमार सिंह, हीरा लाल, सुरेंद्र राजवंशी और विक्रम की भूमिका रही।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2529 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1738 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1351 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1010 Views
शेयर करें