होम
›
गया
›
Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल
Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल
Category: गया | Date: 20 Nov 2026 | 👁️ Views: 159
शेरघाटी (राहुल कुमार)
आसनसोल से अपने छोटे बेटे की मन्नत पूरी कराकर बक्सर लौट रहा एक परिवार शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर की टक्कर से परिवार की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दो भारी वाहनों के बीच फंसी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में छह माह का मासूम रुद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया, लेकिन शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल से गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बक्सर जिला निवासी संदीप प्रताप सिंह (40) अपनी पत्नी प्रिया सिंह (36), बेटी नीतिमा कुमारी (13), रिद्धि कुमारी (6) और छह माह के बेटे रुद्र सिंह के साथ आसनसोल गए थे। छोटे बेटे की मन्नत पूरी करने के बाद पूरा परिवार कार से खुशी-खुशी अपने घर बक्सर लौट रहा था। इसी दौरान सोमवार को हमजापुर के समीप यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि कार के पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे चल रहे कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। छह माह के रुद्र सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल से गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे की मन्नत पूरी कर परिवार खुशी-खुशी घर लौट रहा था, उसी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
*नीतिमा के सीने में चोट, रिद्धि की जांघ की हड्डी टूटी*
हादसे में घायल नीतिमा कुमारी के सीने में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने सीने की हड्डी टूटने की आशंका जताई है। वहीं, छह वर्षीय रिद्धि कुमारी के दाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा संदीप प्रताप सिंह और प्रिया सिंह को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
*टक्कर मारकर टेलर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार आगे चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टेलर ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कंटेनर में जा घुसी। घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, कंटेनर ट्रक भी घटनास्थल से आगे निकल गया। सूचना मिलने पर आमस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस फरार टेलर चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है।
←
Previous News
→
शहर के तीन स्थानों से हटाई गई खटाल, नगर निगम की कार्रवाई से खटाल संचालकों में हड़कंप*
Next News
Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान
🔥 Recent Top 5 News
समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़
📅 21 Nov 2026प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीएम जतिन कुमार, डेढ़ घंटे तक छात्राओं को पढ़ाया
📅 21 Nov 2026Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान
📅 21 Nov 2026शहर के तीन स्थानों से हटाई गई खटाल, नगर निगम की कार्रवाई से खटाल संचालकों में हड़कंप*
📅 20 Nov 2026बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी
📅 20 Nov 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1351 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views