News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › Big breaking 2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने साइबर अपराधी को दबोचा

Big breaking 2.91 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 47 सिम कार्ड बरामद, गया पुलिस ने साइबर अपराधी को दबोचा

Category: गया | Date: 05 Jul 2026 | 👁️ Views: 48

गया। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की साइबर थाना पुलिस और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार पटना की संयुक्त टीम ने करीब 2.91 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए एक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से 47 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इन सिम कार्डों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में निवेश (इन्वेस्टमेंट) के नाम पर साइबर ठगी की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव में छापेमारी कर आरोपित गौतम कुमार, पिता दीपक दास, निवासी अमारूत, थाना डोभी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। एनसीआरपी पोर्टल के विश्लेषण में हुआ बड़ा खुलासा पुलिस के अनुसार, चार जुलाई 2026 को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार, पटना की ओर से साइबर थाना गया को सूचना मिली थी। एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर दर्ज इन्वेस्टमेंट स्कैम की शिकायतों के विश्लेषण में पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज 22 साइबर शिकायतों में कुल 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 286 रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन सभी मामलों में इस्तेमाल किए गए 11 संदिग्ध मोबाइल नंबर एक ही पीओएस एजेंट के माध्यम से जारी किए गए थे। तकनीकी जांच में इनका संबंध गया जिले से जुड़ा मिला। तकनीकी जांच के बाद अमारूत गांव पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया, जिसमें पीओएस एजेंट की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई। इसके बाद साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, बिहार पटना और साइबर थाना गया की संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक घर से भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गौतम कुमार के रूप में बताई। 47 सिम कार्ड बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 47 सिम कार्ड बरामद किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराने में किया जाता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने सिम कार्ड जारी किए गए और उनका उपयोग किन-किन राज्यों में साइबर अपराध के लिए किया गया। साइबर अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान गया पुलिस ने बताया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि निवेश, शेयर ट्रेडिंग, मुनाफे का झांसा या किसी भी प्रकार के ऑनलाइन लालच में आकर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
🔥 Recent Top 5 News

Big Breaking गयाजी नगर निगम के चार सफाई कर्मी ही निकले शातिर चोर, आठ गिरफ्तार, दिन में सफाई के दौरान बंद घर का करते थे रेकी और रात में चोरी

📅 18 Nov 2026

थाईलैंड से बोधगया पहुंचे 200 से अधिक बौद्ध श्रद्धालु,कठिन चीवरदान समारोह में शामिल होकर भगवान बुद्ध के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट

📅 16 Nov 2026

आस्था के सैलाब में डूबा शेरघाटी, 22 छठ घाटों पर उमड़े श्रद्धालु; छह आदर्श घाटों पर विशेष इंतजाम के बीच अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

📅 15 Nov 2026

पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य,

📅 15 Nov 2026

गयाजी में आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पितामहेश्वर घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

📅 15 Nov 2026

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2527 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1737 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1348 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1346 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1037 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 1008 Views
शेयर करें