News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दे मजदूर को रौंदा, मौत, भीषण सड़क जाम

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दे मजदूर को रौंदा, मौत, भीषण सड़क जाम

Category: गया | Date: 05 Jul 2026 | 👁️ Views: 198

शेरघाटी (राहुल कुमार) आमस थाना क्षेत्र के राजपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच-19 की तीनों लेन जाम कर दी, जिससे कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक की पहचान राजापुर गांव निवासी महेंद्र मांझी (40) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह पैदल सड़क पार कर काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वाहन की पहचान होते ही चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महेंद्र मांझी अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी बेटी ने बताया कि परिवार में पांच बहनें और दो भाई हैं। पिता की कमाई से ही पूरे परिवार का गुजारा चलता था। अब उनके निधन के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता तथा दोषी वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अज्ञात वाहन का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2382 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1649 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 895 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 788 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News