News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › ग्रामीण डॉक्टर के बंद घर से लाखों के गहनो की हुई चोरी, घर बंद कर सभी परिवार शादी समारोह में गए थे बाहर घर बंद कर शादी समारोह में गए थे सभी परिवार बाहर

ग्रामीण डॉक्टर के बंद घर से लाखों के गहनो की हुई चोरी, घर बंद कर सभी परिवार शादी समारोह में गए थे बाहर घर बंद कर शादी समारोह में गए थे सभी परिवार बाहर

Category: गया | Date: 22 Jun 2026 | 👁️ Views: 181

शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरातन पंचायत के बाड़ी केवाल गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एवं ग्रामीण चिकित्सक मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घर के पीछे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर के कमरों की तलाशी लेकर अलमारी और बक्सों में रखे कीमती सामान को खंगाल डाला। सुबह जब मुकेश कुमार अपने परिवार के साथ घर लौटे तो घर के पीछे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात व नकदी गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि चोर घर में रखे लगभग दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा 15 से 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर में रखे बर्तनों को छोड़कर चोर लगभग सभी कीमती सामान अपने साथ ले गए। घटना की सूचना तत्काल बहेरा थाना को दी गई, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल की। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण दुधेश्वर यादव ने बताया कि सुबह घर के बाहर लोगों की भीड़ देखकर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में सफल नहीं हो पा रही है। इससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वहीं ग्रामीण मिथिलेश कुमार ने बताया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ-साथ पीछे के दरवाजे का भी ताला तोड़ा था। उन्होंने कहा कि पचरातन पंचायत और आसपास के गांवों में पूर्व में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। यही कारण है कि चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों की जांच करने तथा चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1703 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News