होम
›
शहर
›
Big Breaking गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, 500 मीटर तक घसीटा; 30 वर्षीय सोनू खान की दर्दनाक मौत
Big Breaking गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, 500 मीटर तक घसीटा; 30 वर्षीय सोनू खान की दर्दनाक मौत
Category: शहर | Date: 28 Jul 2026 | 👁️ Views: 33
गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाराचट्टी थाना क्षेत्र निवासी जुबेर खान के 30 वर्षीय पुत्र सोनू खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि युवक हाईवा के नीचे फंसकर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। शव इस कदर क्षत-विक्षत हो गया कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी से लदा हाईवा तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश करता रहा। घटनास्थल पर पल्सर बाइक के परखच्चे उड़ गए। पेट्रोल टंकी, हेलमेट, चप्पल और बाइक के अन्य पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे मिले। हादसे की भयावहता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना के बाद चालक हाईवा लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा कर मेडिकल थाना क्षेत्र के जिंदापुर के पास पकड़ लिया। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक, खलासी तथा हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया।
डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के पास हुई है। चालक और खलासी को ग्रामीणों ने जिंदापुर के समीप पकड़ा था, जो मेडिकल थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए दोनों को हाईवा सहित यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। उनका कहना है कि हाईवा के केबिन से शराब और चखना भी मिला है। पुलिस ने फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार हाईवा चालक की पहचान अमरेश कुमार, निवासी इंग्लिश गांव (गया) के रूप में हुई है। वहीं उसका सहयोगी नेपाली, निवासी जहानाबाद, बताया जा रहा है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
←
Previous News
→
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के लिए गया में मां मंगला गौरी मंदिर में पूजा और हवन
Next News
सैलूट :"जियो मगर दूसरों के लिए... और जीना चाहता हूं मरने के बाद...सोनी कुमार वर्मा "
🔥 Recent Top 5 News
गया कॉलेज का बैडमिंटन में ऐतिहासिक परचम, बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में जीत के साथ बना ओवरऑल चैंपियन
📅 29 Oct 2026Big breaking गयाजी एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला ऐसा चीज, उड़ गए सभी के होश फिर कोलकाता से यात्री को किया गया गिरफ्तार
📅 29 Oct 2026शेरघाटी में दीपावली-छठ की तैयारियों पर जोर, घाटों पर बनेगा चेंजिंग रूम
📅 28 Oct 2026Big breaking पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर में सोए अवस्था में जहरीले सांप ने काटा था दंपति को, तकिए के नीचे छिपा था जहरीले सांप
📅 28 Oct 2026बड़ी खबर: बिहार के गया में चोरों का गजब कारनामा खेत में लगी ट्रांसफार्मर को चोरी करने पहुंचा था चोर तभी लग गई करंट एक की मौत दूसरा घायल
📅 27 Oct 2026💬 Comments
🔥 Trending
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1291 Views