बड़ी खबर: गया में भतीजे ने चाचा की गला रेतकर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार.
Category: शहर | Date: 18 Aug 2026 | 👁️ Views: 26
गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव में सोमवार की देर रात आपसी विवाद गांव में 55 वर्षीय बाबूलाल चौधरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, हत्या की जानकारी परिवार वालो को सुबह मे हुई,
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है।
गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार के अनुसार, हत्या के मुख्य आरोपी चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव निवासी महेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
←
Previous News
→
चिंताजनक: पेपरलेस निबंधन की रफ्तार धीमी, दो निबंधन के बाद ठहर गई प्रक्रिया
Next News
गया में अपने घर का सपना होगा साकार,मेहता एस्टेट में 1, 2 और 3 बीएचके लग्जरी अपार्टमेंट कम कीमत में करा रहा है उपलब्ध
🔥 Recent Top 5 News