News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › छात्र भारत के भविष्य, मोदी भारत का अतीत तथा अतीत कभी भविष्य के साथ नहीं लड़ सकती _ कॉंग्रेस "

छात्र भारत के भविष्य, मोदी भारत का अतीत तथा अतीत कभी भविष्य के साथ नहीं लड़ सकती _ कॉंग्रेस "

Category: शहर | Date: 25 Jul 2026 | 👁️ Views: 44

आज देश के छात्र- युवा एवं कॉंग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों के लगातार आंदोलन के आगे मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी का इजहार करते हुए इसे देश के करोड़ों छात्र, युवाओं की जीत बताया। खुशी का इजहार करने वालों में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना , प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू.सत्येंद्र नारायण सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद खानअली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, विद्या शर्मा, राहुल कुमार, ओंकार शक्ति, मदीना खातून, मोहम्मद नाशिम, अर्जुन गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शौकत नवाब, ताज उद्दीन , अनिल पासवान, शिवनाथ पासवान, सैफुल इस्लाम, रणजीत कश्यप,खीजीर ह या त ,आदि ने कहा कि देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय, नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, देश के छात्रों की आवाज राहुल गांधी द्वारा देशभर के छात्रों के महीनों से चल रहे आंदोलन को सदन से सड़क तक समर्थन तथा संपूर्ण देश के कॉंग्रेसजनों द्वारा लगातार आंदोलन के चलते ही आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है। नेताओं ने कहा आगे भी देश के शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं आमजनों के मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करते रहेगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2470 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1724 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1332 Views
बड़ी खबर:-गया में दरोगा के दोनों बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर
👁️ 1298 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1024 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 981 Views
शेयर करें