News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


Latest News (English)

Big Breaking विष्णुपद मंदिर में महिला चोरों का आतंक, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं के सोने के चैन और मंगलसूत्र की कर ली चोरी..

दिल्ली डेस्क News1 सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लू साड़ी पहने एक महिला पूजा के दौरान नीचे झुकती है। इसी दौरान पीछे खड़ी संदिग्ध महिला उसके गले तक हाथ पहुंचाती है और अपने दांतों से सोने की चेन काट लेती है। इसके बाद चोरी की गई चेन पीछे खड़ी अपनी साथी महिला को थमा देती है। महिला को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगती।

क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

दिल्ली डेस्क शेरघाटी (राहुल कुमार)।डोभी के करमौनी के समीप पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, झारखंड नंबर की हुंडई क्रेटा कार जब्त; शराब तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Big Breaking गया रेलवे स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई महिला की जान, चलती ट्रेन से उतरने में हुआ हादसा

दिल्ली डेस्क News1 पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुनीता पांडेय, निवासी खरखुरा, गया बताया। वह अपनी बेटी को ट्रेन में चढ़ाने स्टेशन आई थीं। इसी दौरान घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने लगीं। आरपीएफ की इस तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Big Breaking मेघालय के शिलांग में आयोजित चैंपियनशिप में पदक जीतकर बढ़ाया बिहार का मान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के ग्राउंड में हुआ सम्मान

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियों से दूसरे खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।जिला खेल पदाधिकारी नेहा कुमारी एवं मगध आर्चरी फ़ाइंडेशन के अध्यक्ष डॉ रतन कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए हम सभी हर संभव मदद करेंगे ।

Big Breaking शेरघाटी प्रखंड के चितावकला पंचायत के कदवा गांव में सुनसान जगह गड्ढे के पास मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

दिल्ली डेस्क-शेरघाटी (राहुल कुमार)रोशनगंज थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के रहने वाले थे मृतक रामरतन यादव उर्फ बाबू यादव, शरीर पर नहीं मिले चोट के कोई स्पष्ट बड़े निशान; पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच

समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़

दिल्ली डेस्क News1 आर्थिक विकास के साथ नैतिकता, करुणा और सतत विकास को बढ़ावा देने की पहल,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी साकेत मिश्रा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने आर्थिक विकास में नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।

प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका में दिखे एसडीएम जतिन कुमार, डेढ़ घंटे तक छात्राओं को पढ़ाया

दिल्ली डेस्क (शेरघाटी से राहुल )शिव बालक बालिका प्लस टू विद्यालय में अचानक पहुंचे आईएएस अधिकारी, एनसीईआरटी की पुस्तकों को नियमित पढ़ने की दी सलाह; कहा- बिना कोचिंग भी मेहनत और अनुशासन से हासिल कर सकते हैं बड़ी सफलता

Big Breaking गया में चलती सीएनजी की गाड़ी बना आग का गोला, खिड़की का शीशा तोड़कर दो लोगो ने बचाई जान

दिल्ली डेस्क (शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट..लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में शीशा तोड़कर बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकलते देखा। कार में सीएनजी गैस होने के कारण लोग सहमे हुए थे। लपटों के बीच कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई।

Big Breaking मन्नत पूरी कर आसनसोल से बक्सर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, छह माह के मासूम की मौत; चार घायल

दिल्ली डेस्क :शेरघाटी (राहुल कुमार) हमजापुर में एनएच-19 पर पीछे से टेलर की टक्कर से अनियंत्रित कार कंटेनर में घुसी, दो भारी वाहनों के बीच फंसी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; टेलर चालक फरार

शहर के तीन स्थानों से हटाई गई खटाल, नगर निगम की कार्रवाई से खटाल संचालकों में हड़कंप*

दिल्ली डेस्क: पुलिस लाइन रोड के सेंट्रल जेल के समीप, सिकरिया मोड़ रोड और सुधा डेयरी के समीप चला अभियान, पशु पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया*

बाबा दशरथ मांझी खेल महोत्सव-2026 का भव्य आगाज, फुटबॉल जूनियर में तस्मानिया और सीनियर में मैत्री ब्वॉयज ने मारी बाजी

दिल्ली डेस्क..नगर आयुक्त ने किया खेल महोत्सव का उद्घाटन, देवानंद पासवान एवं डॉ. अशोक सम्राट की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; 11 दिनों तक भुसुंडा ग्राउंड में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दमखम

अभियान बसेरा-2 के तहत 450 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, पांच लाभार्थियों को सौंपा गया परवाना

दिल्ली डेस्क,शेरघाटी (राहुल कुमार) शेरघाटी, आमस और डोभी के लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भू-विवाद से जुड़े कार्य प्रभावित**