News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


क्रेटा कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद, एक गिरफ्तार

Category: Gaya | Date: 2026-11-23 11:14:49 | Views: 155

डोभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करमौनी गांव के समीप वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक हुंडई क्रेटा कार से कुल 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) राजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हुंडई क्रेटा कार से अवैध रूप से विदेशी शराब और बीयर की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने करमौनी के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर JH09AJ 0081 वाली हुंडई क्रेटा कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 517 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डोभी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गया पुलिस की ओर से अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
शेयर करें