News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे वार्ड 29 के पार्षद, हड़ताल के बीच कराई सफाई

हाथ में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे वार्ड 29 के पार्षद, हड़ताल के बीच कराई सफाई

Category: गया | Date: 06 Aug 2026 | 👁️ Views: 324

गया। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के आठवें दिन शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई इलाकों में कचरे का अंबार लग गया। इसी बीच वार्ड संख्या 29 के पार्षद ने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाकर सड़क पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने निजी मजदूरों की मदद से वार्ड के चंदौती मोड़, महावीर कॉलोनी, रघुनाथ मोहल्ला तथा चंदौती मोड़ स्थित भोले शंकर मंदिर के आसपास जमा कचरे को हटवाया। पार्षद रणधीर कुमार गौतम ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण मंदिर के समीप कचरा जमा हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। मंदिर के पुजारी ने सफाई कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई कार्य शुरू कराया और निजी मजदूरों को लगाकर पूरे क्षेत्र से कचरा हटवाया। उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों की हड़ताल पिछले 7 दिनों से है। वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में गंदगी की शिकायत पर वह खुद प्राइवेट मजदूर लेकर सफाई में जुट गए हैं। हड़ताल समाप्त होने के बाद युद्ध स्तर पर वार्ड में सफाई कराया जाएगा । स्थानीय लोगों ने पार्षद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान इस तरह का प्रयास लोगों के लिए राहत साबित हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1703 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News