News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए पूरी खबर

मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए पूरी खबर

Category: गया | Date: 25 Jun 2026 | 👁️ Views: 182

गया, 25 जून 2026: मुहर्रम पर्व-2026 के अवसर पर ताजिया, अखाड़ा एवं जुलूसों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग के निर्देशानुसार जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार गया शहरी क्षेत्र में 25 जून 2026 की रात्रि 12:00 बजे से मुहर्रम जुलूस समाप्त होने तक तथा 26 जून 2026 को अपराह्न 4:00 बजे से जुलूस समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह व्यवस्था ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। ज़िला प्रशासन ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जुलूस, ताजिया एवं अखाड़ा निकलने वाले मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर लटक रहे तारों की मरम्मत, आवश्यक सुधार कार्य एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की अवधि के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

💬 Comments

🔥 Trending

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1516 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 921 Views
खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
👁️ 576 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 514 Views
शेरघाटी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद
👁️ 287 Views
जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश
👁️ 280 Views
WhatsApp Facebook X (Twitter) Email
📤 Share News
🏠
👤