News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Category: गया | Date: 01 Jul 2026 | 👁️ Views: 287

शेरघाटी(राहुल कुमार) बांकेबाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कोदवरिया गांव के पननिया क्षेत्र में नदी किनारे परास के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बांकेबाजार थाना क्षेत्र के जूरी-नावाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय विजय दास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीण नदी किनारे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर परास के पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही विजय दास के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूचना मिलने पर बांकेबाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों के संबंध में अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विजय दास की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

💬 Comments

🔥 Trending

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1540 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 927 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 601 Views
खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
👁️ 576 Views
गया में मानवता की मिसाल: नाले में फंसी गाय को युवाओं ने दी नई जिंदगी
👁️ 387 Views
शेरघाटी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का मीडिया संवाद
👁️ 308 Views
WhatsApp Facebook X (Twitter) Email
📤 Share News
🏠
👤