News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश

जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश

Category: गया | Date: 17 May 2026 | 👁️ Views: 306

शेरघाटी से राहुल कुमार बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गुलरटांड गांव के समीप घने जंगलों में छिपाकर रखे गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा की बड़ी खेप बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष तलाशी अभियान चलाकर करीब 151 किलोग्राम डोडा बरामद किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में खलबली मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मई 2026 को 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के उप कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट) श्री अबनीश यादव के मार्गदर्शन में यह संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में जिला पुलिस गया की बाराचट्टी थाना पुलिस भी शामिल रही। गुप्त सूचना मिली थी कि गुलरटांड क्षेत्र के जंगलों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ई-समवाय धनगई के सहायक कमांडेंट श्री सनोज राज के नेतृत्व में एसएसबी जवानों और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने जंगलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटों तक चले अभियान के दौरान जंगल के भीतर संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। इसी क्रम में छिपाकर रखे गए 151 किलोग्राम डोडा को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य सुराग मिल सकें। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मादक पदार्थ की यह खेप अवैध कारोबार के उद्देश्य से जंगलों में छिपाकर रखी गई थी। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती एवं जंगल क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बरामद किए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए बाराचट्टी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1703 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News