News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना

Category: गया | Date: 07 Sep 2026 | 👁️ Views: 10

आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी की ओर से सोमवार को जागरूकता प्रचार वाहन रवाना किया गया। वाहन को जिला जज प्रथम-सह-अध्यक्ष, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, शेरघाटी लवकुश कुमार एवं जिला जज चतुर्थ जावेद अहमद खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों एवं प्रमुख स्थानों पर जाकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विवादों के त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी समझौते से निस्तारण के प्रति जागरूक करेगा। लोगों को लोक अदालत में समझौते योग्य मामलों का निपटारा कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला जज द्वितीय ललन जी, जिला जज तृतीय अमरजीत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राजेश कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय प्रीति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काजिम खान, सचिव सुधीर कुमार सहित वरीय अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जिला जज प्रथम लवकुश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समझौते योग्य मामलों का निपटारा कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। प्रचार वाहन के संचालन की व्यवस्था सेंट्रल बैंक योगापुर के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के कर्मचारी मनीष प्रकाश की देखरेख में की गई। विवादों का समाधान, आपसी सहमति के साथ—राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2402 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1679 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1247 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 917 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News