News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया भगहर गांव में बारिश और नदी के उफान से तबाही, कई कच्चे मकान ढहे

भगहर गांव में बारिश और नदी के उफान से तबाही, कई कच्चे मकान ढहे

Category: गया | Date: 06 Sep 2026 | 👁️ Views: 153

गया जिला अंतर्गत इमामगंज प्रखंड के भगहर गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदी के उफान ने भारी तबाही मचा दी है। जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव से गांव के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। लगातार बारिश के कारण मिट्टी के कई कच्चे मकान और दीवारें भरभरा कर गिर गईं। मकान ढहने से कई परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है, जबकि गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। कमर तक पानी के बीच आवाजाही को मजबूर ग्रामीण भगहर गांव में कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं। पानी का बहाव तेज होने के कारण ग्रामीणों को अपने परिवार और बच्चों के साथ जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। मकान गिरने से मचा हड़कंप लगातार बारिश के कारण मिट्टी के मकानों में सीलन बढ़ने से उनकी दीवारें कमजोर हो गईं। देखते ही देखते कई मकान धराशायी हो गए। घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया। हालांकि, लोगों के समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एक्शन में आए एसडीओ भगहर गांव में बिगड़ते हालात की सूचना मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार तत्काल पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने खुद प्रभावित इलाके में पहुंचकर जलस्तर, जलजमाव, क्षतिग्रस्त मकानों और रास्तों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनीं और उन्हें हरसंभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया। अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान एसडीओ जतिन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल क्षति का आकलन करने, प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने, जल निकासी की व्यवस्था कराने और जरूरतमंद परिवारों को राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नदी और जलजमाव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी रखने को कहा। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और प्रभावित लोगों की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की सक्रियता के बाद ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकानों का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2402 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1677 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1244 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 916 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News