News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


शेरघाटी का नारायण पुस्तकालय के अतिक्रमणमुक्त होने की जगी उम्मीद

Category: City | Date: 2026-10-08 13:51:05 | Views: 151

शहर के ऐतिहासिक नारायण पुस्तकालय की बदहाल स्थिति और अतिक्रमण की शिकायत के बाद गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ ने पुस्तकालय परिसर का मुआयना कर वहां की स्थिति की जानकारी ली और इसे अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए।
निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय भवन की जर्जर स्थिति, परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थित स्थिति को भी देखा गया। लंबे समय से देखरेख के अभाव में पुस्तकालय भवन की हालत खराब होती गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी शहर के लोगों के लिए अध्ययन और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा यह भवन अब उपेक्षा का शिकार है।
एसडीओ के निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों में नारायण पुस्तकालय के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल से परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराकर भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे पुस्तकालय को फिर से उपयोगी बनाया जा सकेगा और शहर के लोगों को अध्ययन के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। प्रशासनिक पहल से वर्षों से बदहाल पड़े इस स्थल के विकास की संभावना बढ़ी है। इधर एसडीएम कुमार ने इमामगंज प्रखंड के रानीगंज में दो निजी अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड तथा तीन जन वितरण प्रणाली की दुकान की औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संबंधित संचालकों से आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज के जांचोंप्रांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शेयर करें