शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में छह सफाईकर्मियों में एक और तीन डॉक्टर मिले अनुपस्थित
Category: City | Date: 2026-09-16 14:34:54 | Views: 18
शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में बुधवार को एसडीओ सह आईएएस अधिकारी जतिन कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, बैठक के बाद अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मियों और डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीओ ने नाराजगी जताई और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
बैठक में अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने, भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन कराने, मरीजों की सहायता के लिए काउंटर खोलने, अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने तथा भवन के पीछे नाली की मरम्मत कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक समाप्त होने के बाद एसडीओ ने अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष, पंजीकरण केंद्र, ओपीडी, शौचालय, ओटी रूम समेत विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद कर्मियों और डॉक्टरों से परिचय लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान छह सफाई कर्मियों में मात्र एक कर्मी उपस्थित मिला। वहीं, ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तीन डॉक्टर भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर एसडीओ ने गंभीरता जताते हुए कहा कि अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों और कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर ड्यूटी करनी होगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति सदस्य गजेंद्र दास ने कहा कि अस्पताल में रोस्टर के अनुसार डॉक्टर नियमित रूप से ड्यूटी नहीं करते हैं। बैठक में डॉ. सिद्धार्थ भारती के हवाले से बताया गया कि कुछ डॉक्टर कॉल पर अस्पताल पहुंचते हैं और 24 घंटे अस्पताल में मौजूद नहीं रहते हैं। इस पर एसडीओ ने अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कई महीनों से बंद सिजेरियन सेवा फिर शुरू
बैठक में अनुमंडल अस्पताल में कई महीनों से प्रभावित सिजेरियन सेवा का मामला भी उठाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने बताया कि गायनी चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण सिजेरियन सेवा प्रभावित थी। अब चिकित्सक के उपलब्ध होने के बाद सेवा फिर से शुरू कर दी गई है।
बैठक में गजेंद्र दास, परमानंद बनी, पुष्पा देवी, प्रभात कुमार सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक पवन कुमार समेत रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।