News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


RLM में ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को बड़ी जिम्मेदारी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाए गए..

Category: City | Date: 2026-09-20 11:18:45 | Views: 434

.






गया जिले के खिज़रसराय क्षेत्र से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है...
राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम ने संगठन में युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।
खिज़रसराय प्रखंड क्षेत्र के पिरखासराय गांव निवासी ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने चंदन यादव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदन यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।




गया के खिज़रसराय इलाके से निकलकर राजनीति के क्षेत्र में अपनी सक्रियता रखने वाले ई. CTS वीरप्पन उर्फ चंदन यादव को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
उन्हें आरएलएम युवा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदन यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया।
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा और युवा आरएलएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव के प्रति विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।



चंदन यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
संगठन को मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
बाइट – चंदन यादव
नवनियुक्त बिहार प्रदेश महासचिव, युवा प्रकोष्ठ, RLM



नई जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदन यादव के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।
खिज़रसराय क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चंदन यादव को बिहार प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवा नेतृत्व को संगठन में जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी।



चंदन यादव को बधाई देने वालों में ओम प्रकाश यादव, पंकज ताती, विक्की गुप्ता, राहुल पाठक, आर्यन तिवारी, राजीव यादव, मुकेश यादव और गुड्डू यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि चंदन यादव अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करेंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे


फिलहाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ में बिहार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद चंदन यादव के सामने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ चंदन यादव संगठन के विस्तार और युवाओं के बीच अपनी सक्रिय भूमिका को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
शेयर करें