News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


RLM के रूपक कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बनाए गए बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव

Category: Gaya | Date: 2026-09-20 11:36:26 | Views: 488

गया के मानपुर बाजार निवासी रूपक कुमार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी आरएलएम के युवा प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने रूपक कुमार को बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपक कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव ने मानपुर बाजार निवासी रूपक कुमार को बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपक कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा और युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंदन कुमार यादव के प्रति आभार जताया।
रूपक कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों और विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता होगी।

वहीं, रूपक कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
बधाई देने वालों में ओम प्रकाश यादव, पंकज ताती, विक्की गुप्ता, राहुल पाठक, आर्यन तिवारी, राजीव यादव, मुकेश यादव और गुड्डू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


रूपक कुमार को मिली इस नई जिम्मेदारी के बाद अब संगठन में युवाओं को जोड़ने और पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
शेयर करें