News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


12 दिन बाद घर लौटे गृहस्वामी,घर का दरवाजा खोला तो उड़ गए होश, फिर बुलानी पड़ी पुलिस

Category: City | Date: 2026-09-18 12:41:10 | Views: 21

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा गांव में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि वह 12 दिनों बाद 17 सितंबर को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। उन्होंने पड़ोसी के घर की छत से अंदर झांका। घर के कई कमरों के दरवाजे टूटे और सामान बिखरा पड़ा था।
गृहस्वामी द्वारा पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, चोरों ने कटर से कमरों के दरवाजों के कब्जे काटकर अंदर प्रवेश किया है। इसके बाद ट्रंक और गोदरेज का लॉक खोलकर उसमें रखे आभूषण व नकदी चोरी की है। चोरी गए सामान में दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और एक सोने की चेन शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। वहीं, घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद भी गायब मिले।
गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुई नकदी में कुछ राशि धान-गेहूं बेचकर प्राप्त हुई थी, जबकि कुछ रकम जमीन बिक्री से मिली थी। घर लौटने के बाद चोरी का पता चलने पर उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गृहस्वामी ने चोरी गए आभूषण और नकदी की बरामदगी के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
शेयर करें