समृद्धि, सतत भविष्य और शांति की नई राह: आईआईएम बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आगाज़
Category: Gaya | Date: 2026-11-21 16:31:07 | Views: 23
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया में बुद्धोनॉमिक्स 2026 का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में आज की आर्थिक व्यवस्था में बौद्ध दर्शन की भूमिका और उसके महत्व पर चर्चा करना था। “समृद्धि, भावी पीढ़ियों के बेहतर भविष्य और शांति के लिए साझेदारी” थीम पर आधारित इस सम्मेलन में आर्थिक समृद्धि, नैतिक आचरण, सजगता और सतत विकास के बीच संबंधों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनिता एस. सहाय ने संस्थान के आसपास के क्षेत्र और वहां की संस्कृति से उसके जुड़ाव पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “यह धरती निश्चित रूप से कोई साधारण धरती नहीं है।” उन्होंने बताया कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय लोगों की क्षमताओं को बेहतर अवसर दिए जा सकते हैं और सभी के विकास को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सजगता और सतत विकास संस्थान के प्रमुख मूल्य हैं। साथ ही, उन्होंने ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया, जो लोगों को अपने विचार और ज्ञान साझा करने तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का अवसर देते हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी साकेत मिश्रा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने आर्थिक विकास में नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बौद्ध दर्शन धन कमाने के विरोध में नहीं है, बल्कि सही और नैतिक तरीकों से आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लाभ सभी तक पहुँचाने और इससे जुड़े फैसलों में मानवीय भूमिका और जवाबदेही बनाए रखने की बात भी कही।
आईआईएम बोधगया के डीन (रिसर्च एंड प्लानिंग) प्रो. अविरल कुमार तिवारी ने आर्थिक विकास और नैतिक मूल्यों के बीच संबंध पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि धन कमाने के साथ अच्छे मूल्य और जिम्मेदारी भी जरूरी हैं। उन्होंने ‘शुभ-लाभ’ की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक प्रगति का लाभ केवल व्यक्ति तक सीमित न रहकर पूरे समाज तक पहुँचना चाहिए।
पद्मश्री से सम्मानित और प्रसिद्ध तिब्बती शिक्षाविद् प्रो. गेशे न्गावांग समतेन ने भारत की ज्ञान और दर्शन की परंपरा पर बात करते हुए नालंदा की विरासत और विश्व को भारत के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि खुशी केवल भौतिक सुख-सुविधाओं से नहीं, बल्कि अच्छे विचारों और मानसिक शांति से भी जुड़ी होती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि समानता की शुरुआत हर व्यक्ति के अपने बदलाव, करुणा और प्रेमभाव से होती है। उन्होंने नैतिक मूल्यों, मानव कल्याण और सतत विकास पर आधारित आर्थिक व्यवस्था की आवश्यकता भी बताई।
डीडीआईबीयू के चांसलर एवं चेयरमैन डॉ. धम्मपिया ने बताया कि बुद्ध की शिक्षाएँ केवल धन और संसाधनों के सही उपयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने की सीख भी देती हैं। उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए संसाधनों का समझदारी से उपयोग करने और व्यक्ति, समाज व पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने इस सोच को दुनिया भर में आगे बढ़ाने के लिए एक इंटरनेशनल बुद्धोनॉमिक्स फोरम बनाने का सुझाव दिया।
सम्मेलन में 272 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए, जिनमें से समीक्षा के बाद 207 पेपर चुने गए। कुल 140 पेपर 25 तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत किए गए, जिनमें 59 प्रस्तुतियाँ ऑफलाइन और बाकी ऑनलाइन हुईं। इन सत्रों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, सतत विकास, बेहतर प्रशासन, जिम्मेदार कारोबार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस सम्मेलन में 11 देशों के 96 संस्थानों ने भाग लिया। भारत की ओर से 12 आईआईएम, आईआईटी और राष्ट्रीय संस्थानों, 45 विश्वविद्यालयों तथा 26 बिजनेस स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। टाटा स्टील और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सात उद्योग एवं सामाजिक संगठनों ने भी इसमें भागीदारी की।
बुद्धोनॉमिक्स 2026 के माध्यम से आज की आर्थिक व्यवस्था में नैतिकता, करुणा और सतत विकास के महत्व को सामने लाया गया। इस पहल के जरिए आईआईएम बोधगया प्राचीन भारतीय ज्ञान और आज की आर्थिक चुनौतियों के बीच जुड़ाव को बढ़ावा देने के साथ, एक बेहतर और टिकाऊ भविष्य के लिए मिलकर काम करने और नए विचारों को साझा करने का प्रयास कर रहा है।