News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › मानपुर के सुरहरी मोड़ स्थित हम पार्टी के जिला कार्यालय हुआ बंद, हम (से) कार्यालय का दूसरी जगह की खोज शुरू : टुटू खान

मानपुर के सुरहरी मोड़ स्थित हम पार्टी के जिला कार्यालय हुआ बंद, हम (से) कार्यालय का दूसरी जगह की खोज शुरू : टुटू खान

Category: गया | Date: 08 Jul 2026 | 👁️ Views: 28

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) गयाजी जिला अध्यक्ष टुटू खान ने कहा कि संगठनात्मक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित जिला पार्टी कार्यालय को 08 जुलाई, 2026 से तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष टुटू खान ने स्पष्ट किया कि आज की तिथि से सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित परिसर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.), गया जिला इकाई का अधिकृत जिला कार्यालय नहीं रहेगा। इसलिए वहां किसी भी प्रकार की पार्टी बैठक, सदस्यता अभियान, पत्राचार अथवा अन्य संगठनात्मक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नए जिला कार्यालय की आधिकारिक घोषणा होने तक पार्टी से संबंधित सभी संगठनात्मक कार्य, जनसमस्याओं के समाधान, आवेदन, सुझाव, बैठक एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए कार्यकर्ता एवं आमजन गया गोदावरी कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकते हैं। टुटू खान ने जिले के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी समर्थकों से संगठन के इस निर्णय का पूर्ण पालन करने और किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए जिला कार्यालय की सूचना संगठन द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) संगठनात्मक अनुशासन, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संगठन का प्रत्येक निर्णय पार्टी के हित, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की एकता और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2415 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1703 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1301 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1003 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 935 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 802 Views
📤 Share News