News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया Big breaking शेरघाटी थाना से महज 500 मीटर दूर दो बंद घरों से लगभग 25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Big breaking शेरघाटी थाना से महज 500 मीटर दूर दो बंद घरों से लगभग 25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Category: गया | Date: 05 Jul 2026 | 👁️ Views: 5

शेरघाटी शहर में शनिवार की रात चोरों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को चुनौती देते हुए थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित नई बाजार-गया-चेरकी मुख्य मार्ग के किनारे दो बंद मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों घरों के मुख्य दरवाजों का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार की शाम गृहस्वामियों के लौटने पर हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी अर्जुन प्रसाद अपने परिवार के साथ पोते के जन्म के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए पटना गए हुए थे। रविवार की शाम करीब छह बजे जब पूरा परिवार घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी व बहू की गोदरेज अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अर्जुन प्रसाद ने बताया कि चोर करीब 10 भर सोने के आभूषण, लगभग 200 ग्राम चांदी के जेवर और करीब 30 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर की अन्य महिला सदस्य फिलहाल बाहर हैं। उनके लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि और कितना सामान या नगदी चोरी हुई है। इसी दौरान पुलिस ने बगल में स्थित उनके भाई बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर की भी जांच की। पता चला कि वह भी पूरे परिवार के साथ रांची गए हुए हैं। उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला भी टूटा मिला है। हालांकि परिवार के बाहर रहने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनके घर से कितनी संपत्ति की चोरी हुई है। उनके लौटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर स्थित मकानों में इस तरह की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दोनों घरों को मिलाकर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दूसरे घर के परिजनों के लौटने के बाद ही चोरी की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी।

💬 Comments

🔥 Trending

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1541 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 934 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 605 Views
खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
👁️ 581 Views
गया में मानवता की मिसाल: नाले में फंसी गाय को युवाओं ने दी नई जिंदगी
👁️ 405 Views
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
👁️ 312 Views
WhatsApp Facebook X (Twitter) Email
📤 Share News
🏠
👤