News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया शेरघाटी:दिव्या हत्याकांड मामले में पकड़ा तूल,चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा (रामविलास) की पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

शेरघाटी:दिव्या हत्याकांड मामले में पकड़ा तूल,चिराग पासवान के निर्देश पर लोजपा (रामविलास) की पांच सदस्यीय जांच समिति गठित, 48 घंटे में गिरफ्तारी की मांग

Category: गया | Date: 18 Jul 2026 | 👁️ Views: 170

शेरघाटी(राहुल कुमार) एंकर - गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के अच्छावां गांव की लॉ छात्रा दिव्या कुमारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति ने शनिवार को मृतका के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जांच समिति का नेतृत्व प्रदेश छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं विधायक विष्णुदेव पासवान कर रहे हैं। समिति में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा, विधायक विनीता मेहता, उदय कुमार सिंह तथा विमल राजवंशी शामिल हैं। सभी सदस्यों ने दिव्या के स्वजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मृतका के पिता चमारी पासवान ने समिति के समक्ष गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी 24 जून से लापता थी। उसी दिन वे शेरघाटी थाना में आवेदन देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने आवेदन स्वीकार नहीं किया और वापस लौटा दिया। उनका आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित आरोपी का शेरघाटी थाना में लगातार आना-जाना था, जिससे पुलिस की भूमिका पर संदेह उत्पन्न होता है। जांच समिति ने परिजनों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से फोन पर बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने शेरघाटी थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। समिति ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि निर्धारित समय के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाएगी। समिति ने कहा कि आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाना ही होगा। जांच समिति के सदस्यों ने कहा कि दिव्या कुमारी हत्याकांड केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। समिति अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपेगी, जिसके आधार पर पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। दिव्या हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में लोगों में भी आक्रोश बना हुआ है। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जांच समिति के दौरे के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल और तेज हो गई है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2400 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1677 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1244 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 916 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News