News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया चर्चित दिव्या हत्याकांड: शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार और चौकीदार देवेंद्र कश्यप निलंबित, FIR में लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

चर्चित दिव्या हत्याकांड: शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार और चौकीदार देवेंद्र कश्यप निलंबित, FIR में लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

Category: गया | Date: 21 Jul 2026 | 👁️ Views: 41

(शेरघाटी से राहुल) गया जिले के शेरघाटी का चर्चित दिव्या हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में FIR दर्ज करने में कथित अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही शेरघाटी थाना के चौकीदार देवेंद्र कश्यप पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई गया के एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर की गई है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया दोनों की भूमिका में लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। दरअसल, गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से जुड़ा दिव्या हत्याकांड पिछले कई दिनों से चर्चा में है। आरोप है कि दिव्या और राहुल कुमार के बीच प्रेम संबंध था। बाद में दिव्या को जानकारी मिली कि राहुल पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दिव्या ने राहुल के खिलाफ शेरघाटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि दिव्या की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बजाय सामान्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसी मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि केस की धाराएं कमजोर होने के कारण राहुल कुमार को थाना से जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया। पुलिस जांच के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद राहुल कुमार पर आरोप है कि उसने दिव्या को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके बाद वह दिव्या को अपने साथ झारखंड के हंटरगंज क्षेत्र में ले गया। हंटरगंज के एक खदान में दिव्या का शव बरामद होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और हत्या की आशंका गहराने लगी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी और दिव्या का कथित प्रेमी राहुल कुमार 1दिन पहले ही पुलिस की गिरफ्तार किया है, दिव्या हत्याकांड को लेकर गया पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से कराई। जांच के दौरान शेरघाटी थाना में दर्ज मामले में कथित तौर पर अनियमितता और लापरवाही सामने आई। जांच में थाना अध्यक्ष मोहन कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठे। वहीं, थाना के चौकीदार देवेंद्र कश्यप की भूमिका भी संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी सुशील कुमार ने शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा थाना के चौकीदार देवेंद्र कश्यप को भी निलंबित किया गया है। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिव्या की शिकायत पर शेरघाटी थाना में किस तरह मामला दर्ज किया गया और क्या पुलिस की ओर से केस की धाराओं को लेकर किसी तरह की लापरवाही बरती गई। एसएसपी की कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2399 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1677 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1244 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 996 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 916 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 799 Views
📤 Share News