भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा के प्रभारी विनोद ताबरे से भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें विष्णु चरण चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुलाकात के दौरान गया जिला संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें पार्टी के विस्तार, के बारे में बताया गया विनोद तांबड़े जी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी और संगठन में उनकी भूमिका को महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सतत प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी और कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है, जिसे हर कार्यकर्ता को आत्मसात करना चाहिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव एवं विचार रखे, जिन पर श्री ताम्बेरे जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन के विकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा ताबड़े जी का स्वागत करने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पूर्ब जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर आदि