दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता, गया में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दी बधाई

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के चयन पर देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, गया जी के पवन धरती से हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं। यह ऐतिहासिक विजय के साथ-साथ मुख्यमंत्री का चयनभारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा श्रीमती रेखा गुप्ता, जो पूर्व में पार्टी की छात्र नेता से लेकर भाजपा महामंत्री से लेकर महिला मोर्चा के के रूप में कार्य कर चुकी है र दिल्ली के विकास के लिए समर्पण और प्रयासों से एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया जाएगा । उनका नेतृत्व न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणास्पद है, बल्कि यह दर्शाता है कि भाजपा में योग्यता और समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
दिल्ली की जनता ने भाजपा को जो समर्थन और विश्वास दिया है, उसके लिए समस्त दिल्ली वासियों की जीत है । यह जीत सभी भाजपाकार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के साथ मजबूत संबंधों का परिणाम है। दिल्ली की समस्याओं, जैसे वायु और जल प्रदूषण, बुनियादी ढांचे की कमी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहाप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए, दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, दिल्ली को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। समस्त दिल्ली वासियों को समर्पित कार्यकर्ताओं, और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। दिल्ली को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए तत्पर हैं। बधाई और शुभकामना देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर भाजपा नेता राणा रणजीत संजय यादव सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित अन्य

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version