गया जी पहुंचे बिहार झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, गया में भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने किया स्वागत।

बिहार-झारखंड के संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी के गया जी की पावन धरती पर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अंग वस्त्र, विष्णु चरण सिंह, और गुलाब का फूल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि श्री नागेंद्र त्रिपाठी जी एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं, जिनका नेतृत्व और मार्गदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनका गया आगमन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं को मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर नगर निगम वार्ड संख्या 15 के बाद पार्षद दीपक चंद्रवंशी महेश यादव आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version