गया में ऐतिहासिक होगा रामनवमी शोभायात्रा 5 लाख से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल,50 हजार से भी ज्यादा होगीं महिलाएं, पहली बार निकाली जाएगी 115 शोभायात्रा।

गया इस वर्ष भव्य रामनवमी शोभायात्रा के ऐतिहासिक आयोजन के लिए तैयार है। 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस विशाल शोभायात्रा में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित होंगे, जिनमें 50,000 से अधिक महिला श्रद्धालु भी पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लेंगी।

इस वर्ष 115 भव्य शोभायात्राएं शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाली जाएंगी, जिससे पूरा शहर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठेगा। पूरे गया को भगवा रंग में रंगते हुए, शहरभर में भगवा ध्वजों और आकर्षक सजावट के माध्यम से भक्तिमय महौल तयार किया गया.

कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि झंडा समिति के सदस्यों को बेवजह परेशान न किया जाए और शोभायात्रा मार्ग में आने वाली समस्याओं को तत्परता से दूर किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को सभी शोभायात्राओं के दौरान पूरी रात पेट्रोलिंग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा, लाइसेंस और साउंड सिस्टम के नाम पर झंडा समितियों को तंग न किया जाए, क्योंकि यात्रा पूरी तरह नियमानुसार निकाली जा रही है।

महामंत्री मनीलाल बारी ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हुई बैठक में सभी समितियों के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई और शोभायात्रा की तैयारियों से जुड़ी सभी समस्याओं को हल करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।शहर के प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसरों को विशेष सजावट से सुसज्जित किया गया है। हर ओर भगवा ध्वज लहराएंगे, जिससे पूरा गया रामभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। शोभायात्रा के दौरान 10 हज़ार से अधिक स्वयंसेवक सुरक्षा में लगायें जायेगे. वही शोभायात्रा के दिन विष्णु पद में रात्रि को महाप्रसाद का वितरण किया गया है .

रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा को लेकर गया के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। हजारों लोग भगवा परिधान और जय श्रीराम के नारों के साथ शोभायात्रा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए यह आयोजन धर्म, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम बनने जा रहा है, जिसमें भक्ति और उल्लास की गूंज पूरे शहर में सुनाई देगी।

मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार की शोभायात्रा कई ऐतिहासिक और भव्य झांकियों से सुसज्जित होगी:
• देशभर के 15 राज्यों के हिंदू कलाकार विशेष झांकियों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
• 30 फीट ऊंचा भगवा ध्वज यात्रा के दौरान निकाला जाएगा, जो हिंदू आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा।
• रंगा सांगा जी की मूर्ति (नौरंगा) शोभायात्रा की भव्यता में चार चाँद लगाएगी।
• 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा मानपुर से शोभायात्रा में सम्मिलित होगी, जो भक्ति और श्रद्धा का केंद्र बनेगी।
• घोड़ा उट भी शोभायात्रा का आकर्षण रहेगा।
• महाकाल की भव्य शोभायात्रा भी इस बार के आयोजन का एक अहम हिस्सा होगी।
वहीं प्रशासन से माँग करते हैं कि
• अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती हो.
• सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
• महत्वपूर्ण मार्गों पर बैरिकेडिंग और मेडिकल टीम की व्यवस्था
• पूरी रात पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर गया के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। लाखों लोग भगवा परिधान और हाथों में जय श्रीराम के झंडे लिए इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे।

भगवान श्रीराम की भक्ति और हिंदू संस्कृति के अद्भुत संगम को देखने के लिए पूरा शहर तैयार है। 6 अप्रैल को गया में आस्था, परंपरा और भक्ति का महासागर उमड़ेगा!

इस मौक़े पर इस अवसर पर संरक्षक कौशलेंद्र नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, महामंत्री मणि लाल बारीक, उपाध्यक्ष चंदन भदानी, मनीष सिंह, प्रताप सिंह, हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन वर्मा, नगर मंत्री कमल बारीक, नवीन कुमार, विकास भदानी, मुन्ना बजरंगी, अमित मोहन मिश्र, मुन्ना सिंह, बबलू आर्य, अजय राजू, मिन्न प्रशांत कुमार, विक्रम गुर्दा, सूरज सिंह आदि प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version