हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और निर्देशक राज कपूर जी की जयंती, मनीष मिश्रा के नेतृत्व में मनाई गई जयंती।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन कार्यालय में मनाई गई जयंती

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और निर्देशक राज कपूर जी की जयंती पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में जयंती मनाया गया, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा के द्वारा नमन करते हुए कहाने कहा भारतीय सिनेमा के शोमैन, न केवल एक अद्वितीय अभिनेता और निर्देशक थे, बल्कि वे भारतीय सिनेमा की आत्मा के प्रतीक भी थे उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राज कपूर का जीवन और उनकी कला समाज को जागरूक करने और एकजुट करने का संदेश देती है।राज कपूर जी ने अपनी फिल्मों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया और मानवाधिकारों, समानता, और न्याय जैसे मुद्दों को उजागर किया। उनकी फिल्में जैसे आवारा, श्री 420 और जागते रहो ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि समाज को सुधारने का भी प्रयास किया। उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष और सपनों की कहानियां हर व्यक्ति को प्रेरित करती हैं।
राज कपूर जी का योगदान केवल सिनेमा तक सीमित नहीं था। उनकी रचनात्मकता और दृष्टिकोण ने भारतीय समाज को सांस्कृतिक समृद्धि प्रदान की। उनके कार्यों ने यह सिद्ध किया कि कला और सिनेमा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकते हैं।राज कपूर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संकल्प लेता है कि संगठन समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगा।राज कपूर जी जैसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर उन्हें स्मरण करना उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में बेहतर बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। उनका योगदान सदैव अमर रहेगा। नमन करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहलाल सिद्दीकी उर्फ लाल बाबू अधिवक्ता दीपक पांडे महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता आदि लोग

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version