BJP वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य एवं बिहार प्रभारी दीपक प्रकाश का गया आगमन,BJP नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने किया स्वागत, देखे वीडियो..

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य एवं बिहार प्रदेश के सह प्रभारी दीपक प्रकाश का गया जी की पावन धरती पर आगमन होने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें अंग वस्त्र और फूलों का बुके भेंट कर अभिनंदन किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दीपक प्रकाश का आगमन गया जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

https://news1biharjharkhand.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250508-WA0013.mp4

उनके मार्गदर्शन से भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलेगी।उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश का राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। गया की धरती ज्ञान, संस्कृति और राजनीति की संगम स्थली रही है, और ऐसे में प्रदेश नेतृत्व का यहां आना पार्टी को ऊर्जा प्रदान करता है।

https://news1biharjharkhand.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250508-WA0014.mp4

उन्होंने भरोसा जताया कि दीपक प्रकाश के कुशल नेतृत्व में भाजपा बिहार में नई ऊँचाइयों को छुएगी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अध्यक्षता पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर बबलू गुप्ता उपस्थित थे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया।डॉ. मिश्रा ने श्री प्रकाश जी को गया आने के लिए धन्यवाद दिया और उनके स्वस्थ एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version