जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना कराना एक ऐतिहासिक फैसला: डॉ मनीष पंकज मिश्रा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय कि आगामी जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना भी कराई जाएगी, एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है।

https://news1biharjharkhand.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250501-WA0017.mp4

यह फैसला न केवल सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि इससे भारत के सामाजिक ताने-बाने की गहरी समझ भी विकसित होगी। भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक युगांतरकारी फैसला बताया है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय वंचित, शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनकी सही पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी भारत में जातीय आंकड़ों की समग्र जानकारी का अभाव रहा है। इस वजह से नीतियों के निर्माण और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में कठिनाई आती रही है। जातीय जनगणना से यह स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी कि किस जाति की आबादी कितनी है और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति क्या है। इसके आधार पर सरकार उन वर्गों के लिए अधिक सटीक और प्रभावशाली योजनाएं बना सकेगीपूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी पूरी कैबिनेट को साधुवाद देना चाहिए, जिन्होंने यह साहसी और जनहितैषी निर्णय लिया। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार केवल विकास की बात नहीं करती, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की भी वास्तविक चिंता करती है। यह फैसला यह भी दर्शाता है कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर उन वर्गों के लिए जो लंबे समय से मुख्यधारा से वंचित रहे हैं।जातीय जनगणना से न केवल सामाजिक संतुलन सुनिश्चित होगा, बल्कि यह सामाजिक समावेशन को भी मजबूती देगा। इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग जैसे वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यह निर्णय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।अंततः डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश को एक नई दिशा देगा, जहां हर वर्ग को उसकी वास्तविक स्थिति के अनुसार उचित सम्मान और संसाधनों में हिस्सेदारी मिलेगी। यह एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है जो आने वाले वर्षों में भारत के सामाजिक ढांचे में गहराई से असर डालेगा और एक समावेशी, सशक्त और समान भारत के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुरआदि

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version