अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मगध विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती। इस मौके पर जिला संयोजक अमन शेखर ने कहा भारत के संविधान निमार्ता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती आज हम मना रहे है वह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, कानूनविद और राजनेता थे।
वहीं सुमित मौर्य ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ा बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को बराबरी का अधिकार, जनसंख्या नियंत्रण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौलिक दायित्व की भी बात की। साथ ही प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हर्ष कुमार ने कहा कि समाज में व्याप्त छूआछूत, जातिवाद, दलितों, महिलाओं और मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीति के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभमाना जाता है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति कुमारी,नगर मंत्री अमित कुमार सिन्हा, सौरभ स्वराज, अभिषेक आर्या,निखिल राज, सौरभ सिंह, पीयूष रंजन, शशिकांत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।